mp board 10th 12th admit card 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित हो रही एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन फरवरी मार्च 2026 में किया जा रहा है जिसमें शामिल होने वाले तकरीबन 18 लाख से अधिक विद्यार्थी Admit Card 2026 की प्रतीक्षा कर रहे थे। MP Board ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए बोर्ड परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

आ गया एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026
13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है सभी विद्यार्थी एमपी बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट की माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। प्राइवेट विद्यार्थी एमपी बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे वहीं रेगुलर विद्यार्थी अपने विद्यालय के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त करेंगे।
read more : MP Board Laptop Yojana 2026-27 : एमपी लैपटॉप योजना 2026 विद्यार्थियों को मिलेंगे 25,000 रूपये
MPBSE admit card 2026 class 10th 12th download
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल में 17 जनवरी 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी एडमिट कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे थे और फाइनली मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के लिए मुख्य परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं सभी विद्यार्थी ऑफिशल वेबसाइट MPBSE Online portal के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ होकर 7 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। वही कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से प्रारंभ होकर 6 मार्च 2026 तक आयोजित होगी दोनों ही कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षा मुख्य परीक्षा के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रैक्टिकल परीक्षाएं प्राचार्य अपनी सुविधा अनुसार आयोजित करवा सकते हैं।
एडमिट कार्ड मे दी गई जानकारी
admit card key details to check : एमपी बोर्ड के द्वारा जारी किए गए एडमिट कार्ड में दिए गए डिटेल्स को विद्यार्थियों को चेक करना आवश्यक है यदि आपकी कोई भी जानकारी इसमें गलत है तो आपको तुरंत विद्यालय प्राचार्य से संपर्क करना होगा और इस गलती को सुधारवाना होगा अन्यथा आपके रिजल्ट में गलत नाम या गलत एड्रेस आने से दिक्कतें हो सकती हैं!
read more : MP Board Exam Dates 2026 : Download MBSE Class 10th 12th Time Table 2026 PDF
- एडमिट कार्ड में विद्यार्थियों को अपना पूरा नाम और रोल नंबर चेक करना होगा।
- इसमें आपको एग्जाम सेंटर और एड्रेस की पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़नी होगी।
- एडमिट कार्ड में सब्जेक्ट टाइम और दिनांक की जानकारी देखनी होगी।
- परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश और परीक्षा का समय की जानकारी देखें।