MP Board Exam 2026 : 2026 परीक्षा केंद्रों पर कैमरों से लाइव निगरानी

MPBSE class 10th 12th exam 2026 : एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी मार्च 2026 में किया जा रहा है। परीक्षा 2026 की निगरानी कैमरे के माध्यम से की जाएगी ताकि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी हो सके। एमपी बोर्ड एग्जाम 2026 की परीक्षा पूरी तरह सख्त व्यवस्था में आयोजित की जाएगी। MP Board Exam 2026 का आयोजन प्रदेश भर में 226 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की जाएगी सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे से लाइव निगरानी की जाएगी।

MP Board Exam 2026
MP Board Exam 2026

226 परीक्षा केंद्रों पर कैमरा से होंगी लाइव निगरानी

एमपी बोर्ड के द्वारा आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए प्रदेश भर में 9 जिलों के 226 परीक्षा केन्द्रो को चिंन्हित किया गया है यहां पर 1000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके सभी कैमरा का कंट्रोल कमांड सेंटर भोपाल में बनाया गया है। MP Board Exam 2026 मे 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

फरवरी से शुरू होगी 10वीं 12वीं की मुख्य परीक्षा

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा जिसके अंतर्गत कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षाएं 13 फरवरी 2026 से शुरू होगी वही कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगी। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा का समय सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक सुनिश्चित किया गया है।

Read more : MP Board Laptop Yojana 2026-27 : एमपी लैपटॉप योजना 2026 विद्यार्थियों को मिलेंगे 25,000 रूपये

एमपी बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 17 जनवरी 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सभी विद्यार्थी Board Exam 2026 के लिए ऑफिशल वेबसाइट mppsc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं इसके अलावा रेगुलर विद्यार्थी विद्यालय के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यदि विद्यार्थी के एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती है या नाम गलत लिखा गया है तो उसे तुरंत प्राचार्य से शिकायत दर्ज करवाते हुए सुधार करवा लें।

परीक्षा की तैयारी कैसे करें

एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा बहुत ही अहम है। यदि आप सभी अच्छे अंकों से इस परीक्षा को पास करना चाहते हैं तो आप सभी को त्रैमासिक परीक्षा अर्धवार्षिक परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों को अच्छे से तैयार करना होगा इसके अलावा आप सभी मासिक परीक्षा के प्रश्न पत्र और प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर देख सकते हैं साथ ही मंडल के द्वारा जारी किए गए सैंपल पेपर का भी अध्ययन आवश्यक है।

Important link

Time Table click here
Admit Cardclick here
Sample Paperclick here
WhatsApp Groupjoin now
Telegram Groupjoin now

Read more : Samsung Galaxy s24 Selling at Lowest Price Buy Now

Leave a Comment