mPBSE result 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) भोपाल के द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी मार्च 2026 में आयोजित की गई थी, MP BOARD कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं दोनों ही कक्षाओं में लगभग 17 लाख विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था परीक्षा संपन्न होने के पश्चात सभी 17 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की प्रतीक्षा में है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी MP Board 10th 12th Result date 2026 का इंतजार कर रहे हैं।
इस आर्टिकल में एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा और विद्यार्थी ऑनलाइन कैसे चेक कर सकेंगे इसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है। इसके साथ ही एमपी बोर्ड का मार्कशीट कैसे डाउनलोड करेंगे तथा द्वितीय परीक्षा का आयोजन कब होगा इसकी संपूर्ण जानकारी के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की विद्यार्थियों को यह आर्टिकल पूरा पढ़ना चाहिए।

Table of Contents
एमपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2026
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 के मध्य आयोजित किया गया था वही कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक किया गया था परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया था। आईए जानते हैं एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का वार्षिक परीक्षा रिजल्ट 2026 कब आएगा?
read more: MP Board Laptop Yojana 2026 : एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2026, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया जाने
mpbse.mponline.gov.in result 2026 कब आएगा?
जैसा कि आप सभी जानते हैं एमपी बोर्ड के द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन फरवरी मार्च 2026 में किया गया था। एमपी बोर्ड के द्वारा फरवरी 2026 से ही कक्षा दसवीं और बारहवीं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ कर दिया गया था ताकि रिजल्ट जल्दी जारी किया जा सके। सभी विद्यार्थियों को बता दीजिए एमपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा कक्षा दसवीं और बारहवीं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग 70 से 80% पूरा हो चुका है मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो MP Board Result 2026 अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।
एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा रिजल्ट 2026 चेक करें
MP Board Result 2026 ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप जानकारी को ध्यान से पढ़ें तभी आप सब आसानी से एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देख सकेंगे।

- सबसे पहले एमपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट mpbse.nic.in/mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- ऑफिशल वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के पश्चात रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहां पर कक्षा का चयन करके रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- अगले पेज पर कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा प्रिंट की बटन से इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के अन्य तरीके
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट वेबसाइट के अलावा और कैसे चेक कर सकते हैं दरअसल रिजल्ट जारी होने के पश्चात वेबसाइट पर अधिक क्लिक होने से वेबसाइट क्रैश हो जाती है ऐसे में आप सभी SMS का सहारा लेकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं इसके अलावा प्ले स्टोर से एमपी बोर्ड का एमपी MPBSE ऐप डाउनलोड करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही डिजिलॉकर एप डाउनलोड करके भी एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
द्वितीय परीक्षा का time table
एमपी बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाली विद्यार्थियों का साल भर बाद होने से बचने के लिए एमपी बोर्ड के द्वारा द्वितीय परीक्षा का आयोजन किया जाएगा इस परीक्षा में शामिल होकर फेल विद्यार्थी पास हो सकते हैं इसके अलावा ऐसे विद्यार्थी जिनका नंबर काम है और भी असंतुष्ट हैं अपने रिजल्ट को लेकर भी इस परीक्षा का फॉर्म भरकर दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। और अपने रिजल्ट प्रतिशत में सुधार कर सकते हैं।
MP Board Second Exam 2026 के टाइम टेबल की बात करें तो कक्षा दसवीं की द्वितीय परीक्षा का आयोजन 7 मई 2026 से प्रारंभ होकर 19 मई 2026 तक आयोजन होगा वही कक्षा 12वीं की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई 2026 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
read more : MP Board Marksheet Correction 2025 एमपी बोर्ड मार्कशीट वेरिफिकेशन 2025