Laptop yojana 2026 Money release date announce : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों से पास होने वाली विद्यार्थियों को लैपटॉप योजना की ताफ ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है वर्ष 2025 26 की वार्षिक परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को यह लाभ मिलना है प्रोत्साहन योजना के तहत मध्य प्रदेश में कक्षा 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों के खाते में ₹25000 ट्रांसफर करने की डेट जारी कर दी है लैपटॉप योजना का पैसा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी हेतु कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

एमपी लैपटॉप योजना 2026 कन्फर्म डेट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 8 जून 2026 को पत्र जारी करते हुए विद्यार्थियों को सूचना जारी की है कि मध्य प्रदेश द्वारा संचालित प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लैपटॉप योजना 2026 का पैसा विद्यार्थियों के खाते में जल्द ट्रांसफर किए जाएंगे इसके लिए प्रत्येक जिले में कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित करने वाली विद्यार्थियों की सूची तैयार की जा रही है एवं उनके बैंक खाता सुनिश्चित किया जा रहे हैं।
लैपटॉप योजना का लाभ केवल कक्षा 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा शिक्षण सत्र 2025 26 में प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन योजना यानी लैपटॉप योजना के लिए कल पात्र विद्यार्थियों की संख्या 122027 है। इन सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप योजना (MP Board Laptop yojana 2026 ) के अंतर्गत ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि विद्यार्थियों की बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
लैपटॉप प्राप्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश
- जिला स्तर से खातों को प्रविष्टि हेतु एक वरिष्ठ अधिकारी को नामांकित किया जाए जो यह सुनिश्चित करें कि विद्यार्थियों के त्रुटि रहित खाते मौजूद हैं।
- विद्यार्थियों के खाते राष्ट्रीयकृत बैंक में हो खातों का ई केवाईसी (e-kyc ) अनिवार्यता हो यह सुनिश्चित किया जाए तथा बैंक खाते की लिमिट ₹25000 से कम ना हो।
- इसके साथ बंद बैंक खाते की प्रविष्टि किसी भी स्थिति में ना की जाए।
- मौजूद सभी विद्यार्थियों के बैंक खाते की फोटो प्रति रिकॉर्ड में रखी जाए।
- बैंक खाते का IFSC CODE एवं बैंक खाता क्रमांक का मिलान ध्यान पूर्वक किया जाए।
NOTE : यदि जिला स्तर से किसी भी पात्र विद्यार्थी के बैंक खाते से संभावित विवरण त्रुटि पूर्ण दर्ज होने के कारण योजना की राशि गलत बैंक में ट्रांसफर हो जाती है तो इसका संपूर्ण दायित्व आपका होगा अर्थात विद्यार्थियों का होगा इसीलिए वे सुनिश्चित करें कि अपना सही बैंक खाता और ई केवाईसी कंपलीट खाता विद्यालय को प्रोवाइड करें यदि आपका पैसा गलत खाते में अंतरित हो जाता है तो कार्यवाही 7 दिनों के अंदर कंप्लीट करे। गलत खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाने पर यह शिकायत तुरंत विद्यालय प्राचार्य को दर्ज करें।
लैपटॉप योजना का पैसा कब मिलेगा
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा संचालित विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अर्थात एमपी बोर्ड लैपटॉप योजना 2026 का पैसा विद्यार्थियों के खाते में जुलाई तक ट्रांसफर किया जा सकता है अभी तक ऐसे विद्यार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है जो कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं एवं इनका खाता सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि एक बार में ही सभी विद्यार्थियों के खाते में लैपटॉप योजना के ₹25000 ट्रांसफर किया जा सके मध्य जुलाई 2026 तक यह राशि ट्रांसफर की जा सकती है हालांकि इससे संबंधित एमपी गवर्नमेंट के द्वारा कोई भी कंफर्म डेट अभी जारी नहीं की गई है।
